फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे मिलेगी मतदान की जानकारी, आयोग ने जारी किए एप

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने जारी किए एप
विज्ञापन

एप से मतदाता मतदान केंद्र की जानकारी व शिकायत कर सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मतदाताओं को घर बैठे मतदान से संबंधित जानकारी उनके मोबाइल पर मिलेगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने एप जारी किए हैं। मतदाता एप के माध्यम से मतदाता पर्ची, वोटर लिस्ट के अतिरिक्त अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। आयोग ने अलग-अलग सुविधा के लिए अलग-अलग एप जारी किए हैं। मतदाता एप के माध्यम से मतदान संबंधी जानकारी और शिकायत कर सकते हैं। मतदाता आचार संहिता का उल्लंघन होने पर इससे संबंधित फोटो और वीडियो भी एप के माध्यम से आयोग को भेेज सकते हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया किया आयोग ने लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग एप जारी किए हैं। इनके माध्यम से मतदाता घर बैठे मतदाता सूची देखने के अतिरिक्त, मतदाता पर्ची और अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। कोई भी परेशानी होने पर मतदाता सीधे चुनाव आयोग को अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
गुरुण एप - इस एप के माध्यम से मतदाताओं को मतदेय स्थल की जानकारी के अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज, फार्म व मतदान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑब्जर्वर एप - इस एप के माध्यम से प्रेक्षक चुनाव की रिपोर्ट व सूचनाएं चुनाव आयुक्त को भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता व प्रत्याशी ऑब्जर्वर को शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

---
सुविधा कैंडिडेट एप- इस एप के माध्यम से प्रत्याशी को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा प्रदान की गई है। एप पर लॉगिन करने के उपरांत प्रत्याशी शपथपत्र, प्रस्तावक की सूचना और नामांकन की जानकारी कर सकते हैं।
----
वोटर हेल्पलाइन एप- इस एप से मतदाता पंजीकरण, शिकायत, चुनाव, परिणाम और प्रत्याशियों की जानकारी घर बैठे जुटा सकते हैं। एप पर प्रत्याशी के नामांकन के साथ-साथ उसकी पूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

--
सी-विजिल एप- इस एप के माध्यम से मतदाता आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एप के माध्यम से मतदाता आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी फोटो और वीडियो आयोग को भेज सकते हैं।
---
पीडब्ल्यूडी एप- इस एप के माध्यम से नेत्रहीन, शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांग और मूकबधिर डाक मतपत्र से मतदान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें