उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शुक्रवार को सांसद जगदंबिका पाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का फसल जलाने का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान देश का अन्नदाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभ हुआ है। किसानों के बीच उनकी जमीन के हक को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जगदंबिका ने कहा यूपी की योगी और केंद्र की मोदी सरकार किसान हितेषी है।