फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पर हमला, कैमरे में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बड़का रोड पर रहने वाले बड़ौत विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अलीहसन मुल्तानी पर शनिवार शाम घर के बाहर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकमंच से वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अलीहसन मुल्तानी ने बताया कि वह घर की चौखट पर बैठकर बच्चों के साथ खेल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कई लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया। वह बचकर घर के अंदर जाने लगे तो खींचकर हमला कर दिया। बताया कि किसी तरह से गेट बंद कर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने डायल-112 पर पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस ने मौके पर आकर घटना के बारे में जानकारी की। तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें