फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोहरा छाया, शीतलहर से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/रटौल। सुबह के समय पाला के साथ कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। जिले का न्यूनतम तापमान दूसरी बार चार डिग्री पर पहुंच गया। शीतलहर चलने से लोग ठंड से कांप उठे। हालांकि दोपहर में धूप निकलने पर कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते-होत फिर सर्दी ने अपना असर दिखाया।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को साथ कोहरा छाने से शहर की सड़कों और हाईवे पर लोगों की आवाजाही कम रही। ईस्टर्न पेरीफेरल और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह के समय वाहन चालक हाईवे किनारे वाहन खड़े कर कोहरा छंटने का इंतजार करते रहे। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान दूसरी बार चार डिग्री पर पहुंच गया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर के मुख्य चौराहों पर लोग अलाव सेकते रहे। दोपहर एक बजे के बाद धूप खिलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली और लोग गली मोहल्ले और घरों की छतों पर धूप सेंकते हुए नजर आए। बाजारों में भी भीड़ बढ़ी। शाम होते ही सर्दी का सितम फिर से बढ़ाना शुरु हुआ और लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें