फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी बढने से ठिठुरे लोग तो कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
बागपत में सर्द हवा के बीच बच्चें के साथ नेशनल हाईवे पार करती महिला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सर्दी का सितम जारी है। सुबह घना कोहरा होने से दृश्यता 20 मीटर रही। जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। घना कोहरा होने से हाईवे पर वाहनों की लाइटें जली रहीं और वे वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, मगर राहत नहीं मिली। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। सुबह-शाम होने पर नगर के बाजारों में चहल-पहल रही। सर्दी के कारण लोग घरों में रहे और जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलें।
विज्ञापन

बुधवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। शुक्रवार सुबह घना कोहरा और पाला ने ठिठुरन बढ़ा दी। सर्दी अधिक होने के कारण लोग दिनभर कांपते रहे। सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाए गए मगर लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह के समय घना कोहरा होने से दृश्यता 20 मीटर रही। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे में वाहन चालकों को परेशानी हुई। आसमान में बादल छाए रहे और धूप निकलने पर लोगों ने काफी राहत महसूस की। सर्दी अधिक होने के कारण सुबह व शाम नगर के बाजार और मुख्य मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। लोग जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए एतिहयात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने घर से बाहर निकलते समय सिर को ढ़ककर निकलने और गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें