फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर शुरू हुआ फोकस सैंपलिंग अभियान

विज्ञापन
खेकड़ा मे एक अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड का सैम्पल लेती स्वास्थ विभाग की टीम - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में कोविड-19 का फोकस सैंपलिंग अभियान शुरू कराया गया है। विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का अब कोई भी सक्रिय केस नहीं है। त्योहारों को लेकर बाहर रह रहे लोग घर वापसी कर रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने फोकस सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। फोकस सैंपलिंग के जरिए अंतिम वार करके कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जाएगी। जिससे जनपद से वायरस का सफाया किया जा सके। अभियान चलाकर सैंपलिंग कर लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। बुधवार से यह अभियान शुरू हो गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि दो नवंबर तक कोविड-19 की फोकस सैंपलिंग कराई जाएगी। प्रथम दिन गेट मेन, स्ट्रीट वेंडर व सब्जी एवं फल विक्रेता, दूसरे दिन स्कूल-कॉलेज, तीसरे दिन नारी निकेतन, बाल सुधार गृह व जुवेनाइल होम, चौथे दिन बाल संप्रेक्षण गृह व अनाथालय, पांचवें दिन जिला कारागार, छठे दिन रिक्शा, टेंपो स्टैंड, सातवें दिन बस स्टैंड, आठवें दिन बाजार, किराना स्टोर व शापिंग माल, नौवें दिन सैलून, बुटीक और 10वें दिन रेस्टोरेंट में फोकस सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें