फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पांच घंटे जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर रविवार को लगे जाम से पूरा दिन लोग परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

यूं तो नगर में आए दिन जाम से लोग परेशान है। मगर, रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी, अमीनगर सराय रोड, छपरौली चुंगी, पूर्वी यमन नहर, छपरौली रोड, कोताना रोड पर जाम की स्थिति भयावह बन गई। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। कुछ वाहनों के रांग साइड में आने से जाम की स्थिति और भयावह बन गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन जाम खुलवाने में बेबस नजर आए। पूरा दिन पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। नगर से निकलने के लिए वाहन चालकों को चार से पांच घटे जाम में जूझना पड़ा।
इस संबंध में सीओ आलोक सिंह का कहना है कि हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं वाहन चालक भी वाहनों को अपनी साइड में न चलकर दूसरी साइड में घुस जाते है, जिसके कारण जाम लग जाता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील कि की वे वाहनों को अपनी साइड में लेकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें