नहीं हुई डेंगू की पुष्टि
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरूचि शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क कर बुखार के बारे में जानकारी ली गई है। मृतकों की रिपोर्ट की भी जांच की गई है। इनमें से किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को दोघट, छपरौली, लूंब और रटौल गांव में कैंप लगवाकर लोगों की जांच कराई गई है। सभी स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर लोगों को बुखार से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
- डॉ. दिनेश कुमार, सीमएओ
यह भी पढ़ें: Haji Yakub Qureshi : एक्शन में मेरठ पुलिस, अब होगा हाजी याकूब के सियासी सफर और कारोबार का खात्मा
शिविर में तीन सौ लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कस्बे के शिव मंदिर प्रांगण और धनौरा गांव में कैंप लगाया गया। कस्बे में सौ और धनौरा गांव में दो सौ लोगों की जांचकर दवा दी। कैंप में पहुंचे सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने लोगों को सफाई, पानी एकत्रित न होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया। शिविर में डॉ. गौरव चौधरी, फार्मेसिस्ट निजामुल खान, सीएचओ फूल सिंह ने लोगों की जांचकर दवा दी। डॉ. गौरव चौधरी ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम से पीड़ित आए।