बुखार से छात्रा की मौत
- फोटो : amar ujala
उधर, लूम्ब गांव के ओमपाल की बेटी मन्नू (17) को तीन पहले बुखार आया था। जहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान शुक्रवार को छात्रा की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई।जिससें परिजनों में कोहराम मच गया । बताया जा रहा है कि छात्रा गांव के ही इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी।
यह भी पढ़ें:
Meerut: कैंट में घूमते संदिग्ध युवक को पकड़ा, पूछताछ जारी, सेना का जवान बनकर जुटा रहा था जानकारी
छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उधर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है। दोनों मृत छात्राओं के परिजनों से टीम भेजकर बुखार के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके अतिरिक्त कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी।
-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ