फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी में पांच दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पांच दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद मेरठ और बागपत के कई शूटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने शूटरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यहां के शूटरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बागपत का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में प्रथम दिन जनपद मेरठ, बागपत से करीब कई शूटरों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने प्रतियोगिता में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार प्रकट किया। साई कोच नीतू श्योराण, खेलो इंडिया कोच अमोल प्रताप सिंह, कुलदीप काठा, आशु तोमर आदि ऑफिशियल रहे। एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शूटर दादी रेखा सिंह, प्रधान सोहनपाल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, विशनु मिश्रा, जयवीर सिंह, कृष्ण प्रजापत, डोली जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें