फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत से दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त पांच बसों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- छठ पूजा पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गईं थीं बसें
विज्ञापन

- मेरठ, शामली व मुजफ्फरनगर मार्ग पर होगा संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छठ पूजा पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ौत से दिल्ली मार्ग पर चलाई गई अतिरिक्त पांच बसों को बृहस्पतिवार को हटाया गया। अब इन बसों को दोबारा से शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

छठ पूजा पर्व को लेकर 24 अक्तूबर को बड़ौत से दिल्ली मार्ग पर पांच अतिरिक्त बसों को छह दिन के लिए बढ़ाया गया था। ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं उठानी पड़े और समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। इन बसों का संचालन बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। अब इन बसों को बड़ौत से शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर पर चलाया जाएगा। क्योंकि इन रूटों से ही हटाया गया था। अब दोबारा से बसों के बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ज्यादा देर तक स्टैंडों पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



छठ पर्व को लेकर बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मार्ग पर चलाया गया था, अब इन बसों को बंद कर उन रूटों पर चलाया जाएगा जहां से इन्हें हटाया गया था। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें