फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक पर दो पक्षों में फायरिंग, वृद्ध को लगी गोली

विज्ञापन
बागपत वंदना चौक पर गोली लगने के बाद घायल हुए बुजुर्ग को सीएचसी से रैफर करते हुए - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राष्ट्र वंदना चौक पर बृहस्पतिवार सुबह दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इस दौरान केले खरीद रहा वृद्ध गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के गांव ढिकौली निवासी समय सिंह की दो पुत्रियों की नगर में माता कॉलोनी में ससुराल है। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी बेटियों की ससुराल जा रहे थे। नगर में बस से उतरने के बाद वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक ठेली से केले खरीदने लगे। जब वह केले खरीद रहे थे तो दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी अचानक दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। एक गोली समय सिंह के कूल्हे में गोली लगी। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इस घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। आरोपी भी मौके से भागने लगे। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दो अन्य मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने समय सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर समय सिंह के परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल को मेरठ रेफर किया। सीओ बागपत अनुज मिश्रा ने बताया कि पकड़ गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर गोली चलने के बाद सीएचसी में जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें