सरूरपुर कलां गांव जेसीबी चालक ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में जेसीबी संचालक के 50 हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर दो युवकों ने मकान पर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
सरूरपुर कलां गांव के रहने वाले अमन ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह जेसीबी चलाता है। वह 14 नवंबर को गांव में जा रहा था तो दो युवकों ने उसे रोककर पचास हजार रुपये की मांग की। उसने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो युवकों ने 15 नवंबर को दोबारा उसके घर पहुंचकर रुपये मांगे। युवकों ने उससे कहा कि रुपये उसको देने ही पड़ेंगे। उसने रुपये नहीं देने की बात कही तो युवकों ने मकान पर फायर कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक अर्जुन व अजय के खिलाफ रंगदारी व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक युवक को कोतवाली लाकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि यह आपसी झगड़े का मामला लग रहा है और इसकी जांच की जा रही है।