फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहेड़ा फायरिंग से दहला,  तमंचे समेत युवक दबोचे 

Sun, 14 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। अहेड़ा गांव शनिवार को फायरिंग से दहशत उठा। एक व्यक्ति ने तमंचे से फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

अहेड़ा में शनिवार को दोपहर के समय अचानक फायरिंग हुई। इससे वहां भगदड़ मच गई। पड़ोस के लोग अपने-अपने मकान में घुस गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हल्का इंचार्ज आनंद गौतम का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी धर्मपाल है। आरोपी शराब पीने का आदि है। अपने परिवार में झगड़ा रहता है। शनिवार को भी उसने नशे की हालत में गोली चलाई है। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें