फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी के कार्यालय पर फायरिंग व तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वार्ड 12 के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार के कार्यालय पर शुक्रवार की रात फायरिंग और तोड़फोड़ की गई। इस मामले में पुलिस ने सीबीआई के पूर्व कांस्टेबल सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कोतवाली से ही जमानत दे दी गई। उधर दूसरे पक्ष की जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जसवीर की पत्नी उर्मिला सिंह लड़ रही है, जिन्हें भाजपा ने अपना समर्थन दे रखा है। जसवीर सिंह ने बताया कि वह राजपुर खामपुर गांव के रहने वाले हैं और अपना कार्यालय गांव में ही सड़क किनारे पर ही खोल रखा है। शुक्रवार की रात वह अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पर बैठे हुए थे। उनका गनर मोहित भी मौजूद था। आरोप है कि रात लगभग साढ़े आठ बजे खेड़ा इस्लामपुर गांव से दो दर्जन से ज्यादा लोग गाड़ियों में सवार होकर उनके कार्यालय पर पहुंचे और फायरिंग कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए उनके कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने रात ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जसवीर की तहरीर पर सीबीआई के पूर्व कांस्टेबल विकास पुत्र मलखान, संजीव पुत्र मलखान, प्रवीण पुत्र शिवचरण, अरुण पुत्र रामचंद्र, सौरभ पुत्र विलेंद्र निवासी खेड़ा इस्लामपुर एवं 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में सीबीआई के पूर्व कांस्टेबल विकास व प्रवीण को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मारपीट का मामला
जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार मीनाक्षी पत्नी विकास कुमार निवासी खेड़ा इस्लामपुर ने मुकदमा दर्ज कराया कि 16 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे वह राजपुर खामपुर गांव में अपनी सहयोगियों के साथ चुनाव प्रचार कर रही थी। इसी दौरान वे जसवीर सिंह के कार्यालय के सामने से गुजरे। आरोप है कि जसवीर, उनके गनर और 15-20 लोगों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। गनर ने उनकी ओर कारबाइन तान दी। कोतवाल ने बताया कि मीनाक्षी की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें