फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस व मास्क न लगाने वाले 142 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा, ईओ अनुज कौशिक, अर्बन विशषेज्ञ लोकेश कुमार वत्स के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को कोताना रोड, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, घट्टा बाजार, बिनौली रोड, फूंसवाली मस्जिद आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों, दुकानदारों व व्यापारियों सहित 142 लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और मास्क न लगाने पर नोटिस जारी किए गए। साथ ही नोटिस मिलने के बाद भी नियमों का अनुपालन न करने पर कोविड एक्ट के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। ईओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें