बागपत। संभागीय परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। सौ वाहनों का चालान करने के बाद 12 लाख 86 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
एआरटीओ विपिन कुमार व यात्री मालकर अधिकारी संदीप जायसवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकोें के खिलाफ अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को फिटनेस व पंजीयन के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। वहीं गलत दिशा में चलने, हेलमेट नहीं लगाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने, ओवरलोड वाहनों का चालन किया गया। सौ वाहनों का चालान करने के बाद 12 लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।