ग्राम गोठरा में मार्ग किनारे लगा गंदगी का ढेर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के ग्राम गोठरा में लगे गंदगी के ढेरों के कारण ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना है।
खेकड़ा क्षेत्र के अधिकांश गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण जहां मार्गों पर गंदगी के ढेर लगे हुए है। वहीं, नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी है। आलम यह है कि दुर्गंध के चलते संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी उत्पन्न हो गयी है।
ग्रामीण, नरेंद्र, आसू, बबलू, पप्पू, दिनेश आदि का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी कभी कभी आता है। ग्रामीणों ने बताया कि खंड विकास कार्यालय समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों से समस्या से निदान दिलाने की बात कर चुके हैं, लेकिन वहां से केवल आश्वासन ही मिलता है।
खंड विकास अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि जल्द ही अभियान चलवाकर सभी गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करायी जाएगी।