फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे रिकार्ड देख भड़के डीआईजी

Tue, 28 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपी थाने में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया। जबकि अचानक औचक निरीक्षण के दौरान डीआईजी जीआरपी दलवीर सिंह यादव पहुंचे। इस दौरान डीआईजी ने विभागीय रिकार्ड पूरा नहीं होने पर पुलिस कर्मियों को लताड़ लगाई। साथ ही ड्यूटी मेें लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को जीआरपी डीआईजी दलवीर सिंह यादव बड़ौत जीआरपी थाने पर निरीक्षण करने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ पुलिस कर्मी तो थाने परिसर में सोते मिले, जिस पर डीआईजी ने नाराजगी जताई। 

इस दौरान उन्होंने विभागीय रिकार्ड की जांच शुरू की तो, अधिकांश रिकार्ड अधूरे मिले। आपराधिक घटनाओं से संबंधित कुछ मामले भी पूरे नहीं मिले तो उन्होंने जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र समेत कई पुलिस कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई और ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान डीआईजी दिलवीर सिंह ने बताया बढ़ते अपराधों को देख विभागीय प्रशासन सख्त है। थाने में मामला आते ही तत्काल निस्तारण करने के निर्देए दिए। साथ ही ट्रेनों मेें गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें