संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सैडभर गांव में नल से पहले पानी भरने को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी भाग गए। पुलिस ने एक घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार की रात सैडभर गांव में को साइना पत्नी शकील घर के पास लगे नल से पानी भरने गई थी तभी वहां शादाब भी पहुंच गया और वह पहले पानी भरने लगा। इसका साइना ने विरोध जताया तो उनके बीच गाली-गलौच होने लगी। दोनों पक्षों के अन्य लोग पहुंच गए और उनमें लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से पथराव भी शुरू हो गया, इसमें बच्चे साकिब समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी भाग गए। पुलिस ने घायल को पिलाना सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इस मामले में शकील ने दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
--
घर में चोरी का प्रयास, गश्त बढ़ाने की मांग
दोघट। दाहा गांव के बाबू कुरैशी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दीवार कूदकर दो चोर उनके घर में घुस आए। उन्होंने शोर मचा दिया तो दोनों चोर भाग गए। वहीं धनौरा टीकरी के ग्रामीणों का कहना है कि रात को गांव में बदमाश देखे गए हैं, लेकिन लोगों को जागता देखकर वे चले जाते है। ग्राम प्रधान महक सिंह का कहना है कि इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई है और गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।