बडौत में दीपोत्सव मेले में मारपीट के बाद तैनात पुलिस।
- फोटो : BARAUT
झूला झूलने को लेकर हुई थी कहासुनी, पुलिस ने दो को लिया था हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित दीपोत्सव मेले में रविवार की देर रात झूला झूलने को लेकर दो वर्गों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेेकर कोतवाली ले आई। मामला बढ़ने पर काफी दुकानदार कोतवाली पहुंचे और एक आरोपी को छुड़ाकर ले आए। दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की हिरासत में है।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रहे दीपोत्सव मेले में नगर निवासी विवेक जैन अपने बच्चे को लेकर आया था। दूसरे वर्ग का युवक समीर भी कुछ लोगों के साथ मेले में आया हुआ था। विवेक और समीर की झूला झूलने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इससे मेले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और विवेक जैन व समीर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। इसके नगर के कुछ दुकानदार कोतवाली पहुंच और विवेक को छुड़ाकर ले आए। उधर, समीर अभी भी पुलिस हिरासत में है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो लोगों में मारपीट का मामला था। दोनों को हिरासत में लिया गया था। एक आरोपी को कोतवाली से छुड़ा कर ले जाने की बात गलत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।