फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बैठक में सीडीओ के सामने जमकर हुआ हंगामा, अफसरों से नोकझोंक

विज्ञापन
ागपत कलक्ट्रेट में किसान बैठक बिलखते हुए अधिकारियों को समस्या से अवगत कराता फैजपुर निनाना गांव ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार किसान बैठक में सीडीओ के सामने जमकर हंगामा हुआ। वहां किसानों ने विद्युत निगम के साथ ही गन्ना व सिंचाई विभाग के अफसरों पर जमकर आरोप लगाए। इस दौरान किसानों व अधिकारियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। किसानों की सभी समस्याओं का निस्तारण करने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ रंजीत सिंह की अध्यक्षता में किसान बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों की समस्याएं नहीं सुनते हैं। उन्हें नियम बताकर काम नहीं किया जाता है। उसी काम को रुपये लेकर कर दिया जाता है। भाकियू नेता बिजेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं की जा रही है। अवर अभियंता धमकी देने के साथ अभद्रता करते हैं। इस पर एक्सईएन बड़ौत से नोकझोंक हुई तथा काफी देर तक हंगामा हुआ।
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जा रहा है। भुगतान नहीं करने वाले मिल मालिकों पर कार्रवाई की जाए और किसानों को गन्न मूल्य भुगतान कराया जाए। आरोप लगाया कि विद्युत निगम ने नया कनेक्शन लेने वालों को एक किलोवाट की जगह दो किलोवाट भार का कनेक्शन दे दिया। इस तरह से एक किलोवाट का ज्यादा बिल देना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि सिंचाई के लिए नहरों व रजबहों में पानी नहीं आता है। चौगामा नहर में जल्द पानी छुड़वाने की मांग की। जिस पर सीडीओ ने सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाकियू नेता हिम्मत सिंह, इंद्रपाल, हरेंद्र दांगी, विनोद कुमार, रवींद्र मुखिया, विजयपाल, रामकुमार, चौधरी भूरा, बहादुर, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अफसर कटा रहे चक्कर
फैजपुर निनाना निवासी अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उसका बेटा मोहित सीआरपीएफ का जवान था। उसकी एक महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। वह परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं परंतु समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। इस पर सीडीओ ने उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल दिलाने का आदेश दिया।

बागपत कलक्ट्रेट में किसान बैठक में किसानों से वार्ता करते एसई रणविजय सिंह- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें