फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को साधने आज आएंगे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में बृहस्पतिवार को होने वाली जन विश्वास रैली में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती पर किसानों को संबोधित करेंगे। उधर, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज जादौन, एडीएम अमित कुमार, सीओ हरीश भदौरिया सहित भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल, यात्रा संयोजक नीरज कौशिक, युवा भाजपा नेता अनिल तोमर, पालिका चेयरमैन अमित राणा, डॉ. देवेन्द्र पंवार आदि ने सभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। यात्रा संयोजक ने बताया कि भाजपा की जन संदेश यात्रा बृहस्पतिवार को करीब 11.30 पर जिले में प्रवेश करेगी। ककड़ीपुर में यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रमाला में छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के आवास पर यात्रा का स्वागत होगा। यहां से आगे बिराल और बावली में भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा नगर के जनता वैदिक कॉलेज में पहुंचकर रैली में परिवर्तित हो जाएगी। दोपहर को हेलीकाप्टर से प्रदेश के डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सभा स्थल पर पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
यात्रा की सफलता के लिए जनसंपर्क किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का आगमन बृहस्पतिवार को बागपत में होगा। यात्रा बागपत होते हुए मेरठ के लिए प्रस्थान करेगी। बुधवार को प्रदीप बली ने जनसंपर्क कर लोगाें से यात्रा में अधिक अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें