फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के अरमानों पर गिरी ‘बिजली’

Mon, 28 Nov 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । दिन-रात मेहनत कर तैयार की ईख की फसल चंद सेकेंड में आंखों के सामने जल गई। जी हां जनपद में एक नहीं दर्जनों किसानों के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है। खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी या लाइन टूटकर गिरने से सैकड़ों बीघा फसल जल गई। इससे किसानों के सपनों पर पानी फिर गया। 
विज्ञापन


 एक तरह नोट बंदी से किसान परेशान हैं। उसको खाद, बीज और अन्य जरूरी कार्य के लिए पैसा नहीं मिल रहा है। अपनी फसल पर उम्मीद लगाए बैठे दर्जनों किसानों को ऊर्जा निगम ने बड़ा झटका दे दिया है। पिछले दो दिन में 150 से ज्यादा बीघा ईख की फसल हाईटेंशन लाइन के आपस में टकराने या टूटने से जल गई। इससे किसान मायूस है, क्योंकि किसी ने अपने बच्चों की शादी करने की तैयारी कर रखी थी तो किसी ने बच्चों की पढ़ाई तो किसी ने अन्य जरूरी कार्य करने की, लेकिन फसल नष्ट होने से अब कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 

केस : 1 ः किसानों की 60 बीघा फसल जली 

बरवाला गांव के किसान बालेश, ओम सिंह, विनीत, सुमित, अमरपाल, ब्रजपाल और देशपाल की करीब 60 बीघा ईख की फसल शनिवार को हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से जल गई। 
विज्ञापन


केस : 2 ः किसान और नौकर झुलसा 

सैदपुर गांव निवासी किसान श्योराम और उनका नौकर राजू शुक्रवार को विद्युत लाइन के कारण खेत में लगी आग को बुझाते समय झुलस गए थे। उसके बाद भी उनकी काफी फसल जल गई थी। 

केस 3 ः फसल नष्ट, लोन कैसे चुका पाएगा किसान 

नैथला गांव के किसान मुकेश का कहना है कि उसने अपनी 20 बीघा जमीन में गन्ना की बुआई कर रखी है। 26 नवंबर को सुबह बिजली की चिंगारी से फसल में आग लग गई। इससे उसकी करीब 12 बीघा ईख जल गई। ऐसी स्थिति में क्रेडिट कार्ड पर लिया लोन भी समय से नहीं जमा हो पाएगा। 

केस 4 : फसल जली, शिकायत पर मिली धमकी 

फैजपुर-निनाना गांव के किसान योगेंद्र ने कहा जर्जर विद्युत लाइन शनिवार को टूटने से उनकी दो बीघा ईख की फसल जल गई। पिछले साल भी उनकी फसल लाइन टूटकर गिरने से बर्बाद हो गई थी। लाइन बदलवाने की कई बार मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फसल जलने की शिकायत की तो ऊर्जा निगम के अधिकारी ने उसे धमकी दी। उसने शिकायत कोतवाली पुलिस से की। 

विद्युत लाइन से फसल जलने की हो रही जांच : एसई

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता एसके पांडेय ने कहा विद्युत लाइन टूटने और चिंगारी से फसल जलने की शिकायत आ रही है। इसकी जांच कराई जा रही है। जहां पर जर्जर लाइन है, बदलेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें