-कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से दौलतपुर में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को दौलतपुर गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के चिकित्सकाें ने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया।
चिकित्सकों ने कहा कि समय पर पशुओं में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें हरा चारा अवश्य खिलाना चाहिए। हरा चारा खाने से दुधारू पशुओं में दूध की कमी नहीं रहती। साथ ही पशुओं का बीमारियोंं से भी बचाव रहता है। पशु चिकित्सकों से पशुओं के स्वास्थ की जांच कराकर उन्हें आवश्यक टीके लगवाते रहें। मेले में करीब 200 कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ़ लक्ष्मीकांत, डॉ़ अमित वर्मा, डॉ़ प्रेम सागर मौर्य, डॉ़ अरविंद सिंह, डॉ़ अजीत कुमार सिंह, डॉ़ आशुतोष त्रिपाठी, डॉ़ विष्णु कुमार, डॉ. विकास कुमार, गौरव शर्मा, देव कुमार मौजूद रहे।