फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बकायेदारों के कनेक्शन काटे, जांच को पहुंचे अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
-20 लाख के 40 बकायेदारों पर हुई कार्रवाई, वसूली की
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को नगर में ताबड़तोड छापेमारी कर 40 से अधिक बकायादारों के कनेक्शन काटे और 20 लाख रुपये की राजस्व वसूली की।
ऊर्जा निगम द्वारा जिलेभर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 10 हजार से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेद किये जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची हुई है। शनिवार को एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी के निर्देशन में जगह-जगह अभियान चलाया गया। टीम ने अभियान चलाते हुए 40 बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेद करते हुए 20 लाख रुपये की वसूली भी की। टीम द्वारा अपना कार्य ठीक से किया भी जा रहा है या नहीं, इस बात की जांच करने के लिए एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी ने मुआयना भी किया। उन्होंने टीम द्वारा कनेक्शन विच्छेद की जानकारी ली। साथ ही मौके पर जाकर उन्होंने काटे गए एक-एक कनेक्शन की जांच की। साथ ही एसडीओ, अवर अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ऊर्जा निगम द्वारा चलाये गए इस अभियान से उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें