प्रेमी के साथ तीन महीने पहले घर से जाने वाली फौजिया धर्म परिवर्तन कर पायल बन गई। वह प्रेमी के साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर सोमवार को कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया। वह अभी पुलिस की सुरक्षा में है और उसके मंगलवार को बयान कराए जाएंगे।
बागपत की रहने वाली वर्ग विशेष की युवती फौजिया का अनुज चौहान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते दोनों तीन महीने पहले घर से चले गए थे। जिसके बाद फौजिया के परिवार वालों ने अनुज पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने दोनों को तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।