फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के उत्थान से ही होगा विकास : सहेंद्र

Thu, 26 Jan 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। रालोद प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा किसान और मजदूर को साथ लिए बगैर देश और राज्य का विकास असंभव है। देश  की तरक्की के लिए हमें किसान और मजदूर को आगे बढ़ाना होगा। 
विज्ञापन


बुधवार को छपरौली में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय स्थित स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा चौधरी चरण सिंह ने हमेशा  गरीब-मजदूर और कमेरे वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया। 

उन्होंने कहा वर्तमान समय में प्रदेश में किसानों की हालात चिंताजनक है। किसानों को फसल की पूरी कीमत नहीं मिल पा रही। रालोद के सत्ता में आने पर किसानों को गेहूं और गन्ने का पूरा भाव दिलवाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने  शेरपुर लुहारा, सिलाना, किशनपुर  गांवों का दौरा किया। उनके साथ विधायक वीरपाल राठी, किसान नेता रणबीर सिंह, कर्नल ब्रहम तोमर, अजय तोमर, मास्टर विक्रम, विनोद तुगाना, मास्टर सुरेश राणा, विक्रम आर्य, मास्टर वीरसैन, विकास आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें