फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में धरने को समर्थन देने के लिए दोघट से गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। चौगामा क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दोघट से करनाल गए।
भाकियू नेता राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी प्रदेश के किसी भी जिले में किसान का उत्पीड़ित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देगी। गाजीपुर व सिंघू बार्डर पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान नौ माह से धरना दे रहे हैं। करनाल में किसानों की पंचायत में पुलिस से टकराव हो गया था। इस पर पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया था। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों का जत्था धरने को समर्थन देने करनाल पहुंचा। इस मौके पर नरेंद्र राठी, रामकुमार पंवार, रामनाथ प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, मनोज कुमार, अब्बास अली, ब्रह्म सिंह, देवेंद्र पंवार, हरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, सत्यपाल राठी, नीरज कुमार, वेद सिंह, धीर सिंह, इकबाल सिंह डायरेक्टर, सुधीर मुखिया, पर्वेंद्र पंवार, जगपाल रहे।
विज्ञापन

धनौरा में बैठक 12 को
दोघट। भूतपूर्व सैनिक संगठन बिनौली ब्लॉक की बैठक 12 सितंबर को धनौरा गांव में सूबेदार ओम सिंह के आवास पर होगी। बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के गिरते जलस्तर व चौगामा नहर की समस्या पर विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें