फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का गलत सर्वे करने के विरोध में किसानों का धरना व भूख हडताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कान्हड़ गांव में गलत गन्ना सर्वे करने के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी किसानों का धरना व भूख हड़ताल जारी रही। किसानों ने समस्या का समाधान न होने तक धरना व भूख हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि उनका गन्ना सर्वे गलत कराया गया है। सर्वे में गन्ने की गलत माप दिखाई जा रही है। किसानों की पर्चियां भी गलत लगाई गई है। किसान का पौधा पेड़ी और पेड़ी पौधा में लगा दी है। जिसके पास पेड़ी गन्ना है, उन किसानों की पौधा गन्ना दर्शाकर पर्चियां मार्च माह में लगा दी गई। इससे किसानों की गेहूं की बुआई प्रभावित होगी। उनका आरोप है कि गन्ना समिति दौराला में पर्ची ठीक कराने के लिए जाने पर किसानों को टरकाया जा रहा है। किसानों के बीच पहुंचे गन्ना पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसान अपनी जिद पर अड़े रहे। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। धरने में किसान सूर्यप्रकाश ने भूख हड़ताल की। इस मौके पर राजवीर, निरंकार, राजकुमार, सुभाष, सुधीर, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें