फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने आए यूपी-हरियाणा के किसान: पिलरों को उखाड़कर यमुना में फेंका, विवाद बढ़ने पर पहुंचे अधिकारी, जानें पूरा मामला

Thu, 14 Apr 2022 08:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

एक बार फिर से यूपी और हरियाणा के किसान आमने-सामने आ गए। किसानों ने पिलरों को उखाड़कर यमुना में फेंक दिया। वहीं मामला बढ़ने पर अधिकारी मौके पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
किसान - फोटो : amar ujala
हरियाणा के लोगों ने सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर बुधवार की रात उखाड़कर यूपी के खेड़ा इस्लामपुर और सुल्तानपुर हटाना गांव में लगा दिए। वहीं गुरुवार को जेसीबी से खनन भी शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर खेड़ा इस्लामपुर और सुल्तानपुर हटाना के किसान भड़क गए। उन्होंने हंगामा करते हुए पिलरों को उखाड़कर यमुना में फेंक दिया।

सूचना पर हरियाणा और यूपी के बागपत के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को जल्द पैमाइश कराकर विवाद निपटाने का आश्वासन दिया। कहा कि शनिवार को पैमाइश कराई जाएगी। फिलहाल स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।

करीब 20 दिन पूर्व हरियाणा के सोनीपत के लोगों ने यमुना में पुल बनाकर यूपी के गांव खेड़ा इस्लामपुर के यमुना खादर में मशीनों से खनन शुरू कर दिया था। इसे लेकर खूब विवाद हुआ था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला था। इसके बाद मामला कुछ शांत हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
बागपत न्यूज, यूपी हरियाणा सीमा विवाद - फोटो : amar ujala
आरोप है कि बुधवार की रात हरियाणा के लोगों ने सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर उखाड़ कर यूपी की तरफ लगा दिए। यहीं नहीं, पिलर के पास ही जेसीबी से भी खनन शुरू कर दिया।  वहीं इसका खेड़ा इस्लामपुर और सुल्तानपुर हटाना गांव के किसानों को पता चला तो बड़ी संख्या में वे यमुना खादर में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी हरियाणा सीमा विवाद - फोटो : amar ujala
लोगों ने अधिकारियों पर यूपी की जमीन में खनन कराने का आरोप लगाया। साथ ही पिलर को भी उखाड़कर यमुना में फेंक दिया। इसकी सूचना पर बड़ौत के एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप, बड़ौत कोतवाली प्रभारी एमएस गिल के अलावा सोनीपत के तहसीलदार व पुलिस भी पहुंची। उनके सामने भी किसानों ने यूपी की सीमा में खनन कराए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को समझाकर शांत किया और जमीन की शनिवार को पैमाइश कराने की बात कही।

यह भी पढ़ें: रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें
 

4 of 5
बागपत न्यूज, यूपी हरियाणा सीमा विवाद - फोटो : amar ujala
दोनों प्रदेशों के लोगों के बीच तनाव, खेड़ा इस्लामपुर में जल्द पंचायत
हरियाणा के लोगों के पिलर यूपी की सीमा में लगाने पर खेड़ा इस्लामपुर व सुल्तानपुर हटाना के किसानों में आक्रोश है। किसान प्रकाश, सुभाष, श्रीपाल, कपिल, सचिन आदि का कहना है कि इस तरह जबरन उनकी जमीनों में खनन किया जा रहा है। इसमें कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत करके आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने दोनों तरफ के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाया कि इस मामले से लगातार तनाव बना हुआ है। कई बार खून खराबा भी हो चुका है। मगर, अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा

खनन को लेकर यमुना खादर में किसान हंगामा कर रहे थे। जमीन की पैमाईश के बाद ही स्थिति साफ होगी कि वह जमीन किसकी है। दोनों तरफ के राजस्व विभाग के अधिकारी जल्द ही पैमाईश कराएंगे। तब तक मौके पर पुलिस तैनात रहेगी, जिससे किसी तरह का कोई विवाद नहीं हो सके। - युवराज सिंह, सीओ बड़ौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें