फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री से मिले किसान, हर जिले में मांगा किसान ट्रिब्यूनल

विज्ञापन
दिल्ली में बैठक में मौजूद सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
किसान मजदूर संघ बागपत ने दिल्ली में की कृषि मंत्री से मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। किसान मजदूर संघ बागपत के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। संघ ने कृषि कानून को किसानों के हित में बताते हुए कहा कि बिचौलिए पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। किसानों ने सुझाव रखा कि हर जिले में किसान ट्रिब्यूनल का गठन किया जाना चाहिए।
बृहस्पतिवार को सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के साथ किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष चौधरी प्रकाश तोमर, उपाध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह, महामंत्री बाबूराम त्यागी और कोषाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह समेत अन्य किसान दिल्ली कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे। किसानों ने कहा कि नए कृषि कानूनों में डिस्प्यूट के लिए एसडीएम कोर्ट का प्रावधान रखा गया है। लेकिन ऐसे विवादों के निस्तारण के लिए हर जिले में उद्योगों की तरह किसान ट्रिब्यूनल का गठन किया जाए। सरकारी अधिकारी, न्यायिक अधिकारी एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल किए जाएं। पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। किसानों के विवादों को न्यायालयों के अधीन छोड़ देने से पूंजीपति एवं प्रभावी लोग वाद को लंबा खींचते रहेंगे और अनिर्णय की स्थिति से किसानों को परेशानी होगी। गन्ने का भुगतान कराया जाए। गन्ने की पर्ची की व्यवस्था की निगरानी की जाए। बागपत को स्मार्ट कृषि क्षेत्र घोषित किया जाए। किसानों के वाहनों को टोल प्लाजा से मुक्त किया जाए। पशुपालकों के लिए आयुष्मान भारत की तरह योजना चलाई जाए। कृषि मंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि हस्तांतरित कार्यक्रम
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह शुक्रवार को जिले में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह दस बजे कलक्ट्रेट में किसान सम्मान निधि हस्तांतरित कार्यक्रम होगा। दोपहर को बड़ौत में ईंट भट्टा निर्माता समिति का सम्मेलन और इसके बाद कंडेरा में नवनिर्मित पुल और लिंक मार्ग का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें