फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव में किसानों ने राहुल गांधी और अशोक गहलोत के पुतले फूंके

विज्ञापन
राजस्थान में लाठी चार्ज के विरोध में बड़ागांव में राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलौत के पुतले फूंकते - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
राजस्थान में धान बेचने जा रहे किसानों पर पुलिस के लाठी चार्ज की निंदा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। राजस्थान में धान बेचने जा रहे किसानों पर पुलिस के लाठी चार्ज करने के विरोध में बड़ागांव निवासी किसानों ने रोष जताते कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम गहलोत के पुतले फूंके। साथ ही राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन

बड़ागांव में बृहस्पतिवार की शाम किसान सत्यबीर त्यागी के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए। कहा कि राजस्थान में धान बेचने जा रहे किसानों पर वहां कांग्रेस सरकार की शह पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसाई। पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई बेहद निंदनीय है। वे इसकी घोर निंदा करते है। किसानों ने इसके विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। साथ ही राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस दौरान ओमप्रकाश, विपिन त्यागी, अमित त्यागी, कृष्ण त्यागी, बालकिशोर त्यागी, सत्यवीर त्यागी नेताजी, मोनू बंशी, राजा त्यागी, पालो, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें