संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव में नलकूप चलाने गए एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मुवावजे की मांग की है।
गढ़ी कलंजरी निवासी किसान अनिल(35) पुत्र शिब्बू मंगलवार सुबह आठ बजे पानी देने के अपने खेत गया था। जैसे ही उसने नलकूप का कटआउट लगाने लगा तभी वह बिजली के करंट से झुलस गया। नलकूप के पास से गुजर रहे एक नवादा के युवक ने उसे नीचे पड़ा देखा तो इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुँचे ओर उसे अस्पताल ले गए । जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते म्रतक के परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अनिल के दो लड़के है जो अभी छोटे है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुवावजे की मांग की है।