फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bagpat Murder: बागपत में किसान की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से कातिलों ने काटा गला

Sun, 03 Jul 2022 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के बालैनी थाना इलाके के मविकला गांव में रहने वाला किसान श्यामवीर (45) पुत्र सुखबीर अपने घेर में सो रहा था। शनिवार रात को उसकी धारदार हथियार से गर्दन काट दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के बालैनी इलाके के मविकला गांव में शनिवार की रात अपने घेर में सो रहे किसान की धारधार हथियार से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बालैनी थाना इलाके के मविकला गांव में रहने वाला किसान श्यामवीर (45) पुत्र सुखबीर अपने घेर में सो रहा था। शनिवार रात को उसकी धारदार हथियार से गर्दन काट दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। 
यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में संमलैगिंक दोस्तों ने अपहरण के बाद LLB के छात्र की गला रेतकर की हत्या, शव लिसाड़ी गेट नाले में मिला
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

किसान श्यामवीर पुत्र सुखबीर रात में अपने घर से थोड़ी दूरी पर ही स्थित अपने घेर में सोता है। शनिवार की रात भी वह वही सो रहा था और उसके पास ही घेर के सामने रहने वाला शकील सो रहा था। देर रात करीब 1 बजे श्यामवीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर शकील की आंख खुली तो वह भागकर उनके घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने मौके पर आकर देखा तो धारधार हथियारों से उसका गला कटा हुआ था और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट लगी हुई थी। परिजन उसको मेरठ ले जाने लगे तो रास्ते मे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: LLB छात्र की हत्या में बड़ा खुलासा:समलैंगिक दोस्तों ने गला घोंटा, फिर टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर नाले में फेंकी लाश

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव का पंचनमा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिये गांव के ही कई लोगो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें