फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा से पलायन करने को मजबूर परिवार 

Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पलायन - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत। हिसावदा गांव में एक परिवार गांव से पलायन करने को तैयार है। आरोप है कि उनको गांव की एक महिला परेशान करती है। पुलिस अफसरों से झूठी शिकायत करती रहती है। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन


हिसावदा निवासी महिला सरस्वती का कहना है कि उसके तीन बेटे हैं। वे सुबह को अपनी ड्यूटी पर जाते हैं और शाम को वापस लौट आते हैं। आरोप है कि मोहल्ले की एक महिला उनके परिवार से रंजिश रखती है। आए दिन अफसरों से उसके बेटों की झूठी शिकायत करती रहती है। पुलिस ने उनके बेटों के खिलाफ शांतिभंग और 107,116 की कार्रवाई भी कर दी है। आरोपी महिला अभी भी केस में फंसाने की धमकी दे रही है। उनका गांव में रहना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में वे गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इसमें ओमकार, शैली, मोनू, रोहित, रामवीर आदि रहे। 

मवी कलां में घेर से भैंस चोरी
बागपत। मवी कलां निवासी बिजेंद्र के घेर से भैंस चोरी हो गई। पीड़ित ने  कोतवाली में नंगला बहलोलपुर गांव के दो युवकों पर भैंस चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें