खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बागपत और शामली में चल रहे नकली दवाइयों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक पेटी नकली दवाएं बरामद की गई है, साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दवाओं की सप्लाई करने वाले कैराना स्थित एक मेडिकल स्टोर को सीज किया गया है। छह दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।