भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार अपने सभी वादों से मुकरती जा रही है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बिजली के दाम बढ़ रहे हैं और किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कराया जा रहा है।
नरेश टिकैत ने गुरुवार को बागपत के दोघट में अपने बहनोई शिवकुमार सिंह की रस्म पगड़ी (तेहरवीं) के कार्यक्रम में पहुंचे थे। विकास राणा के आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि किसान गन्ना भाव से लेकर गन्ना बकाया भुगतान की समस्या से जूझ रहा है। सरकार चुनाव में किए वादों से मुकर गई है। सरकार सत्ता में आने के बाद खेती के लिए फ्री बिजली देने का वादा भी भूल गई है। किसानों के गन्ने पर वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण किसान परेशान है।
यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर में मुआवजे को लेकर किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। किसानों की भूमि संबंधी त्रुटि दूर नहीं कराई गई है। मौके पर गौरव टिकैत, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, विवेक चौहान, भैंसाना मिल यूनिट हैड जंगबहादुर तोमर, गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास, देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, धूम सिंह, विकास, विरेंद्र सिंह, विराट, यशपाल, राजेंद्र चौधरी, रामकुमार राठी, कृष्णपाल राणा, आनंद छिल्लर, रामछैल पंवार, विकास कुमार, विरेंद्र सिंह, गुड्डू मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी