फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी यूपी बोर्ड परीक्षा का आवेदन करने की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की विलंब शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक जमा हो सकेगा परीक्षा शुल्क
विज्ञापन

नवीं व 11वीं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी हुई 15 दिसंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा नौ से 12 में प्रवेश अग्रिम पंजीकरण एवं वर्ष 2022 के लिए कक्षा 10 एवं 12 वीं की परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर हो गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 100 रुपये और नवीं व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण के लिए 50 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसे लेकर सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि फिर से बढ़ गई है। अग्रिम पंजीकरण की तिथि भी बढ़ गई है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 9 से 12 में प्रवेश अग्रिम पंजीकरण और वर्ष 2022 के लिए कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन पत्रों को भरवाये जाने की तिथियां बढ़ गई है। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र तोमर ने बताया कि वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं और कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के छात्र/छात्राओं अग्रिम पंजीकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद विलंब शुल्क 15 दिसंबर तक जमा हो सकेगा। संस्था प्रमुख द्वारा समस्त अर्ह छात्र/छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को 100 रुपया प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर हो गई है। अग्रिम पंजीकरण का शुल्क 50 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें