सांसद, मेरठ बागपत सहकारी बैंक के सभापति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बावली गांव में आयोजित नेत्र शिविर में पहुंचे थे डॉ. सत्यपाल सिंह व मनिंदर पाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और मेरठ बागपत सहकारी बैंक के सभापति मनिंदर पाल सिंह ने जनपद की पहली मोबाइल एटीएम वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने बताया कि इस मोबाइल एटीम वैन से सभी बैंकों के एटीएम के माध्यम से धन की निकासी की जा सकती है। ग्रामीण जनता को एटीएम वैन से लेन-देन करने के लिए बैंकों में जाकर लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।
बावली गांव मेें रविवार को आयोजित नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, मेरठ बागपत सहकारी बैंक के सभापति मनिंदर पाल सिंह, डीएम राजकमल यादव, उपसभापति सुरेंद्र तोमर, अनिल तोमर, सुभाष पहलवान, रविंद्र राठी एडवोकेट, अमित खोखर, शिवेंदू ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। हरियाणा और दिल्ली से आए डॉ. वीके गोयल, डॉ. राकेश अग्रवाल, डॉ. रीना तोमर, डॉ. वाईपी सिंह आदि ने 350 मरीजों की जांच की। इसके बाद जनपद की पहली एटीएम मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह सुविधा प्रधानमंत्री के डिजिटल लेन-देन को ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ावा देगी। इससे घर के आगे ही लोगों को बैंक की सुविधाएं मिल सकेगी। इससे पहले सांसद ने सुरेंद्र सिंह के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट रविंद्र राठी ने किया। इस अवसर पर डीजीएम अनिल वर्मा, शोभित, मैनेजर शिवकुमार, बैंक के डायरेक्टर प्रदीप त्यागी, डॉ. मदनपाल, डॉ. राजेंद्र प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अनिल तोमर, प्रदीप ठाकुर, विक्रम राणा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।