फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं ले रहे टीका लगवाने में दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बीतने के बाद भी शत-प्रतिशत लाभार्थियों को नहीं लगी पहली डोज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एक साल बीतने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा 18 से 44 आयु वर्ग और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का पहला टीकाकरण भी शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बावजूद लोग टीकाकरण कराने में लापरवाही बरत रहे है। हालांकि जनवरी माह में विभाग ने लक्ष्य से अधिक लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई है। टीकाकरण में जिले का प्रदेश में पहली डोज लगाने में 47, दूसरी डोज में चौथा और बूस्टर डोज में 32वां स्थान है।
कोरोना संक्रमण फैलने पर जिले में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण शुरू किया गया था। टीकाकरण के लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किया गया था। एक साल बीतने के बाद भी शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाया है। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 90 प्रतिशत को पहला और 68 प्रतिशत को दूसरा टीका लगा है और 60 साल से अधिक आयु के दो प्रतिशत लाभार्थी पहला टीकाकरण और नौ प्रतिशत लाभार्थियों का दूसरा टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

109 प्रतिशत को लगी बूस्टर डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि विभाग को जनवरी माह में 9038 हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य मिला था। विभाग की ओर से जनवरी माह में 9915 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई गई है, जो लक्ष्य की 109 प्रतिशत है।
ऐसे हुआ टीकाकरण
कैटेगिरी लक्ष्य पहला टीका दूसरा टीका
हेल्थ वर्कर 5805 5433 5606
18-44 आयु वर्ग 628630 566024 427242
60 से अधिक 118197 116606 108323
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें