फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा मूल्यांकन, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोमवार से यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। जिले में बनाए गए दो मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है।
विज्ञापन

नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 17 केंद्रों और बड़ौत के जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 21 केंद्रों की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इसके लिए दोनों केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को मूल्यांकन के पहले दिन दोनों केंद्रों पर उप प्रधान परीक्षक अन्य परीक्षकों को मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण देगें। प्रत्येक परीक्षक को दो-दो कॉपियां देकर मूल्यांकन कार्य शुरू कराएंगे। मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का इंतजाम किया गया है। मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र पर कॉपियां आनी शुरू हो गई है। सोमवार से पहले परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाएगा।
जारी किए गए परीक्षकों के फोटो युक्त प्रपत्र
बागपत। उप नियंत्रक जयपाल शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन से पूर्व सभी परीक्षकों के फोटोयुक्त प्रपत्र जारी किए जाते है। संबधित कॉलेज के प्रधानाचार्य परीक्षक के प्रपत्र को प्रमाणित कर केंद्र पर भिजवाते है। केंद्र पर इन प्रपत्रों को प्रमाणित करने के उपरांत ही मूल्यांकन का कार्य सौंपा जाता है।
विज्ञापन

परीक्षकों को भरना होगा प्रपत्र क और ख
बागपत। मूल्यांकन से पूर्व परीक्षकों को यह बताने के लिए कि वह विषय विशेषज्ञ है, इसके लिए प्रपत्र क और ख भरना होगा। प्रपत्र भरने के बाद ही परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य सौंपा जाएगा।
ड्यूटी हटवाने का जुगाड़ कर रहे गुरुजी
बागपत। श्री यमुना इंटर कालेज में 380 परीक्षक एवं 20 उपप्रधान परीक्षक तथा जनता इंटर कालेज बड़ौत में 48 प्रधान परीक्षक एवं 466 परीक्षक हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन शुरू होने से पूर्व कुछ परीक्षक एवं उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन से अपनी ड्यूट हटवाने के जुगाड़ में लगे हुए है। कोई अपने रिश्तेदार से सिफारिश लगवा रहा है तो कोई स्वयं ही अपनी ड्यूटी हटवाने की मांग कर रहा है। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि परीक्षक फोन के माध्यम से ड्यूटी हटवाने की सिफारिश कर रहे है।
10 परीक्षकों पर नियुक्त रहेगा एक प्रधान परीक्षक
बागपत। मूल्यांकन के दौरान प्रत्येक 10 परीक्षक पर एक प्रधान परीक्षक नियुक्त रहेगा। प्रधान परीक्षक सभी परीक्षकों को दो-दो कॉपियां देंगे तथा परीक्षक उसी आधार पर मूल्यांकन कार्य करेंगे।
हाथ साफ करने की लिए रहेगी साबुन की व्यवस्था
बागपत। कोरोना वायरस के चलते मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को हाथ धोने के लिए पानी एवं साबुन की विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन के लिए कालेज के कमरों की अच्छी तरह से साफ-सफाई तथा परीक्षकों को हाथ धोने के लिए साबुन की भी व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें