फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रही एक संदिग्ध की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अभी तक जिले में एक भी व्यक्ति को कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से आसपास के जिलों और राज्यों से घूमकर आने वाले लोगों की निगरानी और जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की लिस्ट में जो नाम है, उनमें अभी एक को विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निबटने के लिए बागपत जिला अस्पताल में आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है। जिले में अभी तक 35 संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। चिकित्सा विभाग की टीम ने 15 संदिग्धों को 28 दिन तक निगरानी में रखा था तथा चार लोगों के सैंपल भरकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। चारों लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। चिकित्सा विभाग की टीम ने अभी भी 11 संदिग्धों को सर्विलांस में रखे हुए है। सीएमओ डाक्टर आरके टंडन ने बताया कि जिले में अभी तक एक भी मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर अभी भी 11 मरीजों को सर्विलांस पर रखा गया है। छह संदिग्धों को उनके घर पर ही रखकर उपचार किया जा रहा है। उनके परिजनों को भी स्वच्छता अपनाने व मरीज से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
दो दिन में नौ लोगों की निगरानी बढ़ी
बागपत। जिले में दो दिनों में बाहर से घूमकर आए नौ लोगों को ट्रेस किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों पर अपनी नजरें जमाए हुए है। विभाग की ओर से सभी को स्वच्छता संबंधी सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें