फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ऊर्जा निगम और परिवहन को लगा झटका

Fri, 11 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
नोट
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में प्रधानमंत्री द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा के बाद चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। हर कोई बड़े नोट की खपत करने के प्रयास में लगा है। बडे़ नोट बंद होने से जहां आमजन परेशान है, वहीं सरकारी विभागों में होने वाली राजस्व वसूली को बड़ा झटका लगा है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ऊर्जा निगम और परिवहन विभाग को दो दिन में करोड़ों रुपये का झटका लगा है। अन्य विभागों का भी बुरा हाल हुआ है।
विज्ञापन

  बडे़ नोटों के बंद होने के बाद ऊर्जा निगम के एमडी अभिषेक ने सभी विद्युत अफसरों को विद्युत बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं से बड़ा नोट लेने से मना करने के निर्देश दे डाले। इतना ही नहीं विद्युत बिल जमा करने के लिए बिजलीघरों पर लगाएं काउंटर भी बंद कराए हैं, इस कारण दो दिन में एक्सईएन प्रथम और एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में आने वाला करीबन 60 लाख रुपये का राजस्व नहीं आया। उपभोक्ताओं से बड़ा नोट नहीं लिया गया। जेई टाऊन  इंद्रपाल ने बताया बड़े नोट बंद होने से विभाग को दो दिन में 60 से 70 लाख का नुकसान हुआ, दूसरी तरफ परिवहन विभाग को भी बड़ा झटका लगा है।
  बसों और ट्रेन में चलने वाले जो यात्री 500 व 1000 का नोट लेकर चल रहे थे, उन्हें लेने से इंकार कर दिया । एक दिन तो लोगों ने किसी तरह काट लिया, लेकिन छोटा नोट न होने के कारण लोगों ने भी अपने आपको घरों में बंद कर लिया। बुधवार और बृहस्पतिवार को बसें और ट्रेनें खाली ही दौड़ती रही। वहीं स्टेशन प्रभारी बड़ौत डिपो अजय सक्सेना ने भी कहा  यात्री घरों से नहीं निकल रहे हैं। दो दिन में अब तक करीबन 20 से 25 लाख का नुकसान हो चुका है। अन्य सरकारी विभागों का भी यहीं हाल रहा।
विज्ञापन


500 व 1000 का नोट देकर जमा करे बिजली का बिल
बड़ौत। एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने बताया उपभोक्ता शुक्रवार की सुबह से रात्रि आठ बजे तक 500 और 1000 का नोट देकर भी बिल जमा करा सकता है। इसके लिए ऊर्जा निगम के एमडी ने निर्देश दिए है। ग्रामीण आंचल मेें भी उपभोक्ता बिना किसी संकोच के बिल जमा कर सकते हैं, यदि कोई कर्मचारी पैसा लेने से इंकार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें