फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम कर मांगा आरक्षण

Fri, 11 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बस के आगे लेटकर आत्मदाह का प्रयास कर रहे वृद्ध को उठाते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। आरक्षण की मांग को लेकर बड़ौत से कलक्ट्रेट पहुंची कश्यप समाज की पदयात्रा में शामिल रहे लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया। इस दौरान वृद्ध बलजोर कश्यप ने बस के आगे लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे वहां हंगामा हो गया। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। 
विज्ञापन


 समाजसेवी सुनीता कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज ने आरक्षण की मांग के लिए बड़ौत तहसील से कलक्ट्रेट तक बृहस्पतिवार को पैदल यात्रा की। सुनीता कश्यप ने कहा  समाज के लोग काफी समय से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सैकड़ों बार ज्ञापन दिए, लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। आखिर कश्यप समाज को आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा है। जबकि कश्यप समाज के पास न तो रोजगार है और न ही शिक्षा। इस कारण समाज के बच्चों के भविष्य का खतरा मंडरा रहा है। समाज के बच्चे शिक्षा को छोड़कर मजदूरी करने को मजबूर हो रहे हैं। यदि उनके समाज को आरक्षण नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा। 

कलक्ट्रेट के पास पहुंची पदयात्रा में शामिल रहे लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान रंछाड़ गांव के बलजोर कश्यप ने बस के आगे लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समाज के लोगों ने उसे समझा- बुझाकर बस के आगे से उठाया। बाद में कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पाले कश्यप, भोपाल, धर्मवीर, ओम कुमार, तेजपाल, ओमी, राज सिंह, रगबीरे, रमेश, रामपाल, महिपाल, प्रदीप, परविंद्र, राजवीर, सतपाल, हरेंद्र, सतीश आदि रहे। 
विज्ञापन


जाम में फंसी दूल्हे की कार 
बागपत। कश्यप समाज के लोगों के हाईवे पर जाम लगाने के दौरान दूल्हे की कार भी फंस गई। दूल्हा पक्ष के लोगों ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आंदोलनकारियों में गुस्सा अधिक रहा। जाम लगाने लोगों को काफी देर परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें