फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में आईकार्ड व ड्रेस कोड में आने पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता वैदिक कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में मंगलवार को आईक्यूएसी के तत्वावधान में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को कॉलेज में आईकार्ड और ड्रेस में आने पर बल दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जय कुमार सरोहा की अध्यक्षता ने की। आईक्यूएसी के समन्वयक एवं राजनीतिक-विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रताप चौधरी के संचालन में कार्यक्रम हुआ। इसमें कॉलेज के चीफ प्राक्टर डॉ विनय कुमार ने विद्यार्थियों को आईकार्ड और ड्रेस कोड के साथ ही महाविद्यालय में प्रवेश करने की बात कही। साथ ही उन्होंने सरकार की तरफ से जारी हेल्प डेस्क नंबर 1090 (चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो),112, 1098, 181(घरेलू हिंसा), 1076 और आई.पी.सी. धारा 354 क, ख, ग से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। आर्ट फैकल्टी के प्रभारी उरवेंद्र कुमार (अर्थशास्त्र विभाग), डॉ. सतेंद्र कुमार (समाजशास्त्र विभाग), डॉ. साधना तोमर (हिंदी विभाग), डॉ. प्रताप चौधरी (राजनीति विभाग), अनिल कुमार (इतिहास विभाग), विपिन कुमार (भूगोल विभाग) द्वारा महाविद्यालय के सत्र 2021-22 के लिए विविध विषयों की समय-सारणी की जानकारी दी और विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर ज्ञान अर्जित करने और उन्हें व्यवहार में ढालने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. ब्रजराज तोमर, महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी डॉ. गीता रानी, कैरियर गाइड एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. प्रशांत कुमार, कोचिंग समिति के समन्वयक अनिल कुमार (इतिहास विभाग), हार्टिकल्चर विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुपम तिवारी, प्रताप चौधरी ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में प्राचार्य जय कुमार सरोहा ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें