बड़ौत तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता
- फोटो : BARAUT
सलमान खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई और उनकी किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहसीलों में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई करने व उनकी किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। एसडीएम को ज्ञापन देकर सलमान खुर्शीद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर के नेतृत्व में बागपत तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कपिल शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करना निंदनीय है। सलमान खुर्शीद जैसी मानसिकता वाले व्यक्तियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। दीपक सिंह मानव, अशोक शर्मा, खंड संयोजक राजीव विश्वकर्मा, सोनू, योजना प्रमुख दुर्गेश, पुनीत शर्मा, राहुल मानव मौजूद रहे। उधर, बड़ौत में भी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सलमान खुर्शीद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुनील पहलवान, सुनील फौजी, पुनीत वर्मा, प्रवीण पुलस्य, पवन, लक्की, राहुल शर्मा, हरेन्द्र बालियान, सुनील मान, अमन शर्मा, वासु जैन शामिल रहे।