ऐसे हुआ भंडाफोड़
बिजरौल गांव निवासी सुमित, पदम और अन्य कुछ लोग डाकघर में पासबुक में एंट्री कराने गए। कंप्यूटर में खाताधारकों द्वारा जमा की गई राशि प्रदर्शित नहीं हुई। प्रधान डाकघर बड़ौत में भी इसकी जांच कराई, लेकिन वहां भी राशि प्रदर्शित नहीं हुई। इसके बाद यह गबन उजागर हुआ।
ये बोले अधिकारी
सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत अजय जैन ने बताया कि खाताधारकों की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसकी गंभीरता से जांच कराई तो गबन होना सामने आया। इसके बाद कार्यवाहक डाकपाल देवेंद्र को हटा दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।