दोघट। कान्हड़ गांव निवासी वृद्ध का सुभारती मेरठ में पेट दर्द का उपचार चल रहा था। कोरोना जांच में वृद्ध पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में 11 लोगों के सैंपल लिए हैं।
कान्हड गांव निवासी वृद्ध के पेट में दर्द की शिकायत थी। वह उपचार के लिए मेरठ सुभारती अस्पताल पहुंचा, वहां उसकी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी बिनौली से डॉ. प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, भीमचंद्र आदि ने कान्हड़ गांव पहुंचकर वृद्ध के संपर्क में आए 11 लोगों के सैंपल लिए तथा उसके परिवार के लोगों को क्वारंटाइन कराया गया। इससे पहले भी एक सप्ताह में दो लोग इस गांव के कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।