फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव, लोगों ने गर्मी से ली राहत की सांस

विज्ञापन
बारिश से मार्ग पर हुए जलभराव से सामान लेकर गुजरता एक युवक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। बुधवार को दोपहर के समय नगर क्षेत्र में बारिश होने के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। दूसरी तरफ जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे मौसम में आए बदलाव के चलते आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक तेज बारिश होती रही। बारिश होने से खेतों में खड़ी धान, चारा, गन्ने की फसलें लहलहा उठी। बारिश से फसलों को जीवन दान मिल गया। बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। वही मार्गों पर जलभराव होने के चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने कहा बारिश होने से धान और गन्ने की फसल को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें